Prayagraj News: रंग प्रयाग कला प्रदर्शनी में बिखरी विविधता
प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एनसीजेडसीसी की महात्मा गांधी कला वीथिका में आयोजित भारत आर्ट कॉन्क्लेव के तहत लगाई गई तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी रंग प्रयाग का सोमवार को समापन हुआ। इस अवसर पर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कलाकारों की प्रतिभा को सराहा। निदेशक सुदेश शर्मा ने पेंटिंग की बिक्री में सहयोग की अपील की। हाईकोर्ट के चीफ स्टैंडिंग काउंसिल अभिषेक श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी में 38 कलाकारों के 65 चित्रों को प्रदर्शित किया गया था।उत्कर्ष सिन्हा, डॉ. जूही शुक्ला, ललित कला रवींद्र कुशवाहा, तलत महमूद, कासिम फारूकी, राजेंद्र भारती, डॉ. ज़ाहिदा खानम, लक्ष्मी नारायण, नीता श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, राम रघुबीर मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.