प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यूनाइटेड यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को 'विकसित भारत 2047' और 'भारत की जनकल्याणकारी योजनाएं' विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया, पीएम श्री विद्यालय और चंद्रयान मिशन को रंगों के माध्यम से दर्शाया। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र टीमों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...