Prayagraj News: रंगीलो गरबा संग एडीसी के स्थापना वर्ष का आगाज
प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: इलाहाबाद डिग्री कॉलेज की छात्रा शाखा जीरो रोड परिसर में मंगलवार को 'रंगीलो गरबा 2026' का आयोजन किया गया। इसके साथ महाविद्यालय के 70वें स्थापना वर्ष के समारोह का शुभारंभ हुआ। छात्राओं ने गरबा की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. स्वतंत्र शर्मा और संगीत एवं प्रदर्शन कला विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेम कुमार मलिक रहे। अध्यक्षता गवर्निंग बॉडी के चेयरपर्सन प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने की। संचालन प्रो. मीरा सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.