Prayagraj News: योग और ध्यान से तनाव दूर करने के बताए तरीके
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को 'योग फॉर सक्सेस' विषय पर 60 मिनट का विशेष योग सत्र आयोजित हुआ। कॉलेज के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र और पुरातन छात्रा समिति ने ईशा फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं को ध्यान के व्यावहारिक अभ्यास कराए गए। सद्गुरु का वीडियो दिखाकर प्रशिक्षित मन की शक्ति समझाई गई। छात्राओं को आलस्य दूर करने, तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के तरीके बताए गए। नियमित अभ्यास के लिए 'मिरेकल ऑफ माइंड' एप अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह, डॉ. ज्योति बैजल और डॉ. शिखा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.