Prayagraj News: यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) की प्रोविजनल उत्तरकुंजी गुरुवार को जारी कर दी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मास्टर सेट की उत्तरकुंजी देखकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उत्तरकुंजी पर पांच से 12 नवंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। स्पेशल टीईटी की परीक्षा तीन नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट [https://upessc.up.gov.in](https://upessc.up.gov.in?utm_source=chatgpt.com) पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद मास्टर सेट की उत्तरकुंजी से अपने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.