प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप मूल्यांकन व्यवस्था को बेहतर बनाने और देश के अन्य स्कूल शिक्षा बोर्डों के मूल्यांकन मानकों के साथ समानता सुनिश्चित करने के लिए यूपी बोर्ड ने परख प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ के गठन से यूपी बोर्ड से जुड़े 29 हजार से अधिक स्कूलों में 12वीं तक के एक करोड़ से छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इसके माध्यम से एनईपी-2020 के सापेक्ष मूल्यांकन संबंधी सुधार, बाह्य प्रशिक्षणों पर निर्भरता की बजाय आंतरिक क्षमता में वृद्धि और मूल्यांकन प्रविधियों में निरन्तरता, प्रासंगिकता व निजता स्थापित की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य के पाठ्यक्रम व आवश्यकता के आधार पर राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएप) को ग्रहण करने के साथ ही यह प्रकोष्ठ न...