Prayagraj News: यूपी बोर्ड : हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाएं पांच फरवरी से
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की इस सत्र की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी 2027 में ही संपन्न होंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार 10वीं-12वीं की परीक्षाएं एक साथ पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। 2027 में भी 2026 की तरह 15 कार्यदिवसों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बोर्ड ने तकरीबन चार महीने पहले ही बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह समय-सारिणी संभावित है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव मार्च में संभावित मानते हुए टाइम टेबल जारी किया है। यदि विधानसभा चुनाव की तारीखें टकराती है तो बोर्ड परीक्षा की तिथियां संशोधित होगी। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.