प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: यूपीआई से दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में व्यापारी एकता समिति ने जनसंपर्क शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को गऊघाट, मुट्ठीगंज, बलुआघाट, हटिया और बहादुरगंज में व्यापारियों से संपर्क कर यूपीआई से लेनदेन को लेकर समिति का पक्ष बताया गया। व्यापारियों ने कहा कि छोटे और मध्यम कारोबार पहले ही विभिन्न करों और ऑनलाइन व्यापार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से प्रभावित है। ऐसे में यूपीआई के जरिए कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगने से उनकी लागत बढ़ सकती है। समिति ने व्यापारियों से इसका विरोध करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- अब सीटीआई ने भी दो अक्तूबर को नो-यूपीआई डे मनाने की घोषणा की विजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों पर अलग-अलग तरह के कर ...