Prayagraj News: यूपीआई पर शुल्क के विरोध में मानव शृंखला बनाएंगे व्यापारी
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीआई के माध्यम से दो हजार रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.04 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में व्यापारी मानव शृंखला बनाएंगे। श्री कटरा व्यापार मंडल की ओर से हुई बैठक में दो अक्तूबर को कटरा नेतराम चौराहे पर मानव शृंखला बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल, संरक्षक ललित मोहन गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, रमाकांत रावत, अशोक कौशल, महामंत्री पवन गुप्ता, अनुराग जायसवाल, चंद्रजीत कुशवाहा, अमित वर्मा, शेखर साहू, राकेश वर्मा, गौरव गुप्ता और आशुतोष जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: अतिरिक्त शुल्क के प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.