प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीआई लेनदेन पर टैक्स के विरोध में व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश की ओर से सोमवार को व्यापारियों ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में शहीद स्थल चौक पर नीम के नीचे व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान विजय गुप्ता ने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर लगाया गया टैक्स केवल व्यापारियों को ही प्रभावित नहीं करेगा, बल्कि आम नागरिकों पर भी इसका असर पड़ेगा। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के कारण व्यापारी पहले से परेशान हैं और अब यूपीआई लेनदेन पर टैक्स से उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी यूपीआई के विरोध में आवाज उठाने की अपील की।प्रदर्शन में बृजेश निषाद, चंद्र प्रकाश कौशल, शशांक क...