प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। जनशिकायत पर गुरुवार को सीएमओ डॉ. एके तिवारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फूलपुर स्थित कनहेटी में डॉ. प्रदीप पांडेय की ओर से संचालित क्लीनिक का निरीक्षण किया। साथ ही बलरामपुर बरेठी स्थित अद्विका अस्पताल का निरीक्षण किया गया।इस दौरान पाया गया कि अस्पताल यूनानी चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से पंजीकृत है, वहां इलाज एलोपैथी से की जा रही थी। अस्पताल में बायोमेडिकल बेस्ट के निस्तारण की पुष्टि न होने पर सील कर दिया गया। लाला बाजार में साक्षी जनरल अस्पताल में कोई एलोपैथिक डॉक्टर न होने के कारण अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...