Prayagraj News: यूजीसी नेट के बीच पड़ रही प्रवक्ता भर्ती की परीक्षा
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यूपी में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) के 2607 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षा की तारीख यूजीसी नेट के बीच पड़ रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 17 अक्तूबर तक प्रवक्ता भर्ती के आवेदन मांगे हैं। इसकी लिखित परीक्षा 15 व 16 दिसंबर को होनी है। वहीं यूजीसी नेट के 87 विषयों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14 से 19 दिसंबर तक होगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने दोनों ही परीक्षाओं में आवेदन किया है। यदि परीक्षा में संशोधन नहीं होता तो छात्रों का नुकसान होगा। प्रतियोगी छात्रों ने चयन आयोग से मांगी की है कि 15 व 16 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जाए ताकि उनका नुकसान न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.