Prayagraj News: यूं ही नहीं हैं बिजली विभाग के 70% उपभोक्ता असंतुष्ट, महीनों से लगा रहे विभाग के चक्कर
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। इसका एक उदाहरण सिविल लाइंस क्षेत्र के 85 वर्षीय वेद प्रकाश गोयल का मामला है। थॉर्नहिल रोड स्थित अपने मकान के सामने लगे चार बिजली के खंभे हटवाने के लिए उन्होंने महीनों पहले शिकायत की थी। उनका कहना है कि परिजनों के घर पर न होने के दौरान घर के सामने बिजली विभाग ने चार खंभे लगा दिए।हैरानी की बात यह है कि शिकायत के बावजूद खंभे हटाने के लिए एस्टीमेट तक तैयार नहीं किया गया है। यह मामला अकेला नहीं है। बीते माह अगस्त के पहले पखवाड़े में आईजीआरएस पर बिजली विभाग की ओर से निस्तारित शिकायतों के फीडबैक में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने असंतोष जताया। रामबाग डिवीजन में 71.43 प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.