Prayagraj News: युवाओं ने पेश किए कारोबार के नए विचार
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: एमएनएनआईटी में चल रहे वार्षिक उद्यमिता शिखर सम्मेलन 'रेनेसां 10.0' के दूसरे दिन सोमवार को विद्यार्थियों ने कारोबार के नए विचार पेश किए। किसी ने अपनी व्यावसायिक योजना बताई तो किसी ने मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसला लेने की समझ दिखाई। क्रिकेट से लेकर सामान्य ज्ञान और मनोरंजन तक की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दिन की शुरुआत बिजनेस प्लान प्रतियोगिता से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने अपने कारोबारी विचार और उन्हें सफल बनाने की योजनाएं प्रस्तुत कीं। इसके बाद स्ट्रेटजी विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रणनीतिक सोच और निर्णय लेने की क्षमता जांची गई। प्रतिभागियों को अलग-अलग परिस्थितियों में सही रणनीति बनाने और उसके अनुसार फैसले लेने का अवसर मिला। क्रिकेट के शौकीन विद्यार्थियों के लिए मॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.