प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सलोरी शुक्ला मार्केट निवासी वैभव शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक अगस्त की रात करीब दस बजे यात्रिक होटल के सामने एक दुकान पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान चार-पांच लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गालीगलौज करने लगे।आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने उसके और वहां मौजूद शिवेश सिंह व अभिषेक श्रीवास्तव के साथ मारपीट की। वैभव के मुताबिक मारपीट में उसके नाक की हड्डी टूट गई। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: युवक को पीटकर किया घायल, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...