Prayagraj News: युवक से मारपीट, एक दर्जन से अधिक पर केस
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: मनमोहन पार्क के पास युवक से मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुराना कटरा निवासी सोनल सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोनल का आरोप है कि वह घर के पास कार पार्क कर रहे थे, तभी दो महिलाओं से कहासुनी हो गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी मां और छोटे भांजे के साथ भी अभद्रता और मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.