Prayagraj News: युवक पर फायरिंग, चार के खिलाफ मुकदमा
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: बेली टंकी के पास कार सवार युवक को रोककर मारपीट करने और उस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंट थानाक्षेत्र के बेली गांव छोटी मस्जिद निवासी रेहान अहमद उर्फ फैज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह म्योराबाद से घर लौट रहे थे। एक जनरल स्टोर के पास शाकिब, सद्दाम, लकी और शानू बाइक लगाकर खड़े थे। आरोप है कि रास्ता देने को कहने पर चारों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें कार से खींचकर मारपीट की। जान बचाकर भागने पर शानू ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया, निशाना चूक जाने से वह बाल-बाल बच गए। रेहान के मुताबिक घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.