प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: रंजिश में युवक पर लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ताशकंद मार्ग निवासी मोहम्मद अलीम खान के मुताबिक, उनका बेटा मोहम्मद फैज उर्फ रेहान 21 अक्तूबर की शाम अपनी गाड़ी खड़ी कर घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान अजान अली, प्रियांशु, कार्तिकेय और उनके साथ मौजूद दो-तीन अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे और रॉड से पीटने लगे। फैज जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर मो...