Prayagraj News: युवक ने यमुना में लगाई छलांग, युवती मौके से भागी
प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। नए पुल से बुधवार शाम एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। हालांकि पुल के नीचे मौजूद जल पुलिस के जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवक के साथ एक युवती के भी होने की चर्चा रही। माना जा रहा कि वह उसकी महिला मित्र रही होगी। युवक के कूदने के बाद वह मौके से भाग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब चार बजे एक युवक और एक युवती पुल पर पहुंचे। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद युवक रेलिंग पर चढ़कर पुल से कूद गया। उसके कूदते ही राहगीरों और पुल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुल के नीचे मौजूद जल पुलिस के जवान तेजी से मोटरवोट लेकर युवक के पास पहुंचे और उसे सकुशल बाहर निकाल लाए। युवक की पहचान 25 वर्षीय अन्नू गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी मेजा खास के रूप में हुई। कीडगंज पुलिस उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.