Prayagraj News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सदियापुर मोहल्ले में सोमवार देर रात एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजन जब कमरे में जगाने पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई। करेली पुलिस और फारेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और परिजन भी कारण नहीं बता सके। पुलिस मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। करेली थानाक्षेत्र के सदियापुर निवासी 22 वर्षीय साहिल आर्या उर्फ राज प्राइवेट वाहन चालक था। वह सोमवार रात करीब 12 बजे के बाद गाड़ी चलाकर घर लौटा था। इसके बाद कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह काफी देर तक साहिल कमरे से बाहर नहीं निकला। सुबह करीब 11 बजे परिजन गए, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की से झांकने पर साहिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.