Prayagraj News: युवक को रोककर पीटा, दो नामजद
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दरियाबाद निवासी अब्दुल कलीम ने मोहम्मद ख्वाजा उर्फ दुलारे खां, उसके बेटे मोहम्मद फैक और एक अज्ञात साथी पर गालीगलौज कर लात-घूंसों से पीटने का मुकदमा अतरसुइया थाने में दर्ज कराया है। अब्दुल कलीम के मुताबिक, वह दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली देने लगे। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि उन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.