Prayagraj News: युवक को कमरे में बंधक बना पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद युवक को कमरे में बुलाकर बंधक बनाने, कपड़े उतरवाकर पिटाई करने और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने युवक से रुपये भी ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। मामले में झूंसी पुलिस ने सोमवार सुबह दोनों आरोपितों को छतनाग घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष झूंसी नरेश कश्यप के मुताबिक, हंडिया निवासी सनी यादव की इंस्टाग्राम आईटी पर शिवांश त्रिपाठी से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि छह नवंबर को शिवांश ने उसे छतनाग स्थित अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया। वहां शिवांश और उसके साथी केशव झा ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। इस दौरान उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाया गया। आरोपितों ने पहले ही उससे सात हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए थे। दोबारा रंगदारी की मांग कर रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.