Prayagraj News: युवक की कार से रुपये और जेवर चोरी
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: आनंद भवन घूमने आए आगरा के एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने नकदी, जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विवेक बिरला 20 अक्तूबर को परिवार के साथ आनंद भवन घूमने आए थे। उन्होंने सुबह करीब सवा 11 बजे अपनी कार बाहर खड़ी की थी। दोपहर तीन बजे लौटे तो कार का एक शीशा टूटा मिला। अंदर रखे चार बैग गायब थे। बैग में 13 हजार रुपये, कैमरा, एप्पल के ईयरपॉड्स, सोने की चेन और कान की बालियां थीं। इसके अलावा कई बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड और आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सामान भी चोरी हो गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आनंद भवन के सामने कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.