प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खाद्य नमूनों की जांच के लिए जिले में विभिन्न जगह छापेमारी की। सिविल लाइंस में यात्रिक होटल के रेस्टोरेंट में जांच के दौरान तमाम खामियां मिलीं। यहां हेड कवर, ग्लव्स और एप्रन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। किचन में फ्रिज, बर्नर के आसपास और दीवारों पर साफ-सफाई की कमी मिली। परिसर की सफाई के लिए एसओपी और चेकलिस्ट भी नहीं मिली। इसके अलावा वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण के लिए अलग व्यवस्था और स्पष्ट चिन्हांकन नहीं मिला। प्रतिष्ठान संचालक पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल कार्यक्रम भी प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने मैनेजर को सभी कमियां तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। खाद्य टीम ने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियम...