प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: मुट्ठीगंज में बुधवार सुबह यमुना में नहाते समय एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। हादसा बलुआघाट बारादरी पर हुआ। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर स्थित ओम प्रकाश सभासद नगर निवासी 55 वर्षीय सुनील सोनी दो भाइयों में बड़े थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह बारादरी पर यमुना में नहा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गए। शोर मचने पर आसपास के लोगों की भीड़ घाट पर जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और जल पुलिस के जवानों को नदी में उतारा। करीब एक घंटे बाद सुनील का शव बरामद हुआ। घाट पर जमा कुछ लोग सुनील को पहचानते थे, उन्होंने सुनील के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। छोटे भाई सुशील सोनी ने बताया कि सुनील अविवाहित थे और पिछले कुछ वर्षों से घर पर नहीं रह र...