प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बलुआघाट में रविवार दोपहर यमुना में स्नान के दौरान पंद्रह वर्षीय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने स्थानीय नाविकों की मदद से करीब तीन घंटे की तलाश के बाद शव बरामद किया।खुल्दाबाद सब्जीमंडी निवासी सीपू केसरवानी का बेटा वैभव केसरवानी अपने तीन दोस्तों के साथ यमुना में स्नान करने बलुआघाट गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान के दौरान करीब दो बजे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। उनकी आंखों के सामने ही वैभव गहरे पानी में समा गया। दोस्तों के शोर मचाने पर घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह भी पढ़ें- Gonda News: कुआनों नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, एक की मौत मौके पर पहुंची मुट्ठीगंज पुलिस ने गोताखोरों व ...