Prayagraj News: यमुना थमी तो गंगा का बढ़ा डर, कछार में फिर चिंता
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यमुना के जलस्तर में स्थिरता आने से जहां कछारी इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं अब गंगा का बढ़ता पानी चिंता बढ़ाने लगा है। केन-बेतवा और चंबल नदियों का जलस्तर घटने से यमुना का दबाव फिलहाल कम हुआ है। इससे यमुना का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। दूसरी ओर, कानपुर बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी का असर अब गंगा में दिखने लगा है। गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण कछारी इलाकों में रहने वाले लोग फिर सतर्क हो गए हैं। लोगों को बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचने की आशंका सताने लगी है। यह भी पढ़ें- तेजी से बढ़ रहीं गंगा-यमुना, कछारी इलाकों के लिए अगले 72 घंटे भारी यह भी पढ़ें- Prayagraj News: संगम पर चढ़ता पानी, अगले 72 घंटे भारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.