Prayagraj News: यमुना की राह गंगा, फाफामऊ में शुरू हुई वृद्धि
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: गंगा-यमुना और इनकी सहायक नदियों के प्रवाह क्षेत्रों में बारिश का असर एकबार फिर प्रयागराज में दिखाई देने लगा है। यमुना के साथ अब गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बुधवार शाम से गंगा में वृद्धि शुरू हुई और बुधवार रात आठ बजे तक फाफामऊ में जलस्तर दो सेमी बढ़ गया। शाम चार बजे फाफामऊ में गंगा के स्थिर होने के बाद से बढ़ोतरी के संकेत मिलने लगे थे। अब फाफामऊ, नैनी छतनाग और बक्शी बांध में गंगा-यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रात आठ बजे छतनाग में गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर बढ़ा, जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़ा। यमुना में वृद्धि फिलहाल बेहद धीमी है। टोंस नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है, लेकिन वह अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। ऐसे में तटीय इलाकों में फिलहाल बाढ़ का तत्काल खतरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.