प्रयागराज, नवम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। छठी मइया की पूजा में प्रसाद बनाने के लिए यमुना किनारे की मिट्टी से चूल्हे तैयार किए जा रहे हैं। छठ पूजा में मिट्टी के नए चूल्हे पर ठेकुआ समेत अन्य प्रसाद बनाने की परंपरा है। ऐसे में पर्व नजदीक आते ही कुम्हारों के यहां चूल्हों की मांग बढ़ गई है। दारागंज, अलोपीबाग, धूमनगंज और कटरा के बाजारों में मिट्टी के चूल्हे बिकने लगे हैं। फुटकर बाजार में एक चूल्हे की कीमत 100 से 150 रुपये तक है। यह भी पढ़ें- Balia News: छठ महापर्व की आहट से घर-बाजार में गर्माहट मिट्टी की बढ़ी कीमत से चूल्हों की लागत में इजाफा तालाब नवलराय निवासी कुम्हार सुमन ने बताया कि यमुना किनारे से मिट्टी मंगाकर चूल्हे और दूसरे बर्तन तैयार किए जाते हैं। ईंट ढोने वाली गाड़ियों से मिट्टी की आपूर्ति होती है। इस बार म...