Prayagraj News: यमुनानगर जोन में 109 दरोगा इधर से उधर
प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के बीच कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए जोन के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात कुल 109 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) व महिला उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। इस सूची में नैनी, करछना, मेजा, मांडा, कोरांव, बारा, शंकरगढ़, लालापुर, कौंधियारा, घूरपुर, खीरी और औद्योगिक क्षेत्र जैसे प्रमुख थानों व चौकियों के उपनिरीक्षक शामिल हैं। फेरबदल में कई महत्वपूर्ण चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं। कोरांव की बड़ोखर चौकी प्रभारी दीपक राजपूत को थाना कौंधियारा भेजा गया है, जबकि मेजा की कोहड़ार चौकी से अनुज राय को शंकरगढ़ की पीपीजीसीएल चौकी की कमान सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.