प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: कौड़िहार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और माफिया अतीक अहमद के करीबी मो. मुजफ्फर के चार भाइयों के शस्त्र लाइसेंस को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निरस्त कर दिया है। अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की विवेचना में दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा दो अन्य शातिरों के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। नवाबगंज चफरी निवासी मो. मुजफ्फर पर गोतस्करी का आरोप है। उसका वर्तमान पता बेगम बाजार थाना धूमनगंज है। इसी पते पर उसके भाई मो. अशरफ का शस्त्र लाइसेंस रद्द किया गया है। जिस पर गैंगस्टर एक्ट सहित गोवध एक्ट, हत्या के प्रयास के सहित कई अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज होने के कारण लाइसेंस निरस्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 6 के शस्त्र लाइसेंस निरस्...