Prayagraj News: मोहम्मद रफी की याद में सजी संगीतमयी शाम
प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आराधना म्यूजिक क्लब की ओर से गत दिवस सिविल लाइंस के एक होटल में मोहम्मद रफ़ी की स्मृति में छह घंटे के संगीत समारोह का आयोजन किया गया। शाम तीन बजे से रात नौ बजे तक चले कार्यक्रम में 33 कलाकारों ने रफ़ी के सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रमुख कलाकारों में पूनम आडवाणी, जय बिथरिया, सुमित चक्रवर्ती, गौरव कुमार, संदीप तिवारी, उमाशंकर, श्वेता श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव और शाहिल पाठिक शामिल रहे। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-प्रथम) राजकुमार ने संगीत को मानसिक शांति और सकारात्मकता का माध्यम बताया। संयोजक जय बिथरिया और पूनम ने कहा कि क्लब भविष्य में भी महान गायकों की संगीत विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.