Prayagraj News: मोबाइल छीनकर खातों से 1.03 लाख रुपये निकाले
प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: शहर आए महाराष्ट्र के एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने के बाद बदमाशों ने उनके बैंक खातों से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। वारदात के करीब डेढ़ माह बाद एडीसीपी से शिकायत के बाद जार्जटाउन थाने में छिनैती और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में अंधेरी वेस्ट के रहने वाले निवासी दिनेश कुमार रैतानी के शिकायती पत्र के मुताबिक, 23 जून को बालसन चौराहे पर तीन लड़कों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। इस संबंध में जॉर्जटाउन थाने में 24 जून को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मोबाइल छीनने के बाद उनके कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक खातों से एक लाख तीन हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोपितों ने मोबाइल नंबर को महाराष्ट्र सर्किल से यूपी सर्किल में ट्रांसफर करा लिया। बाद में नंबर कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.