Prayagraj News: मोदी-योगी सरकार में अल्पसंख्यकों को मिला योजनाओं का समान लाभ : फहद
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष फहद जमाल यासिर का प्रयागराज प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय और तुलसियानी स्क्वायर, सिविल लाइंस में स्वागत किया गया। काशी क्षेत्र मंत्री सैफुल अब्बास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। फहद जमाल ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में अल्पसंख्यक समाज को सरकारी योजनाओं का समान लाभ मिला है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियां अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही हैं। अब समाज उनकी राजनीति समझ चुका है। उन्होंने नारा दिया, 'न कुआं है न खाई है, मोदी और योगी हमारे भाई हैं।' उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष की अराजकता का जवाब कमल खिलाकर दिया जाएगा। इस अवसर पर राजेश केसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.