Prayagraj News: मॉर्निंग वॉक को निकलने बुजुर्ग का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश
प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज। धूमनगंज थानाक्षेत्र में मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झलवा स्थित देवघाट कॉलोनी निवासी मदन मोहन सिन्हा की तहरीर के मुताबिक, 29 जून की सुबह करीब पौने सात बजे वह ट्रिपलआईटी गेट नंबर चार की ओर टहलकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और तेज रफ्तार से भाग निकले। उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाशों में एक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष या उससे कम प्रतीत हो रही थी। धूमनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.