प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, रोबोटिक्स, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन विजय नारायण पांडेय, प्रबंधक मधु पांडेय, मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. एमएम द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि आईईआरटी के प्रो. डीपी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्राइमरी एवं मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने थ्री-डी एवं वर्किंग मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्राइमरी सेक्शन से विराट सिंह चौहान, आयान, मिस्टी सिंह व वर्तिका सिन्हा जबकि मिडिल सेक्शन से रितिका यादव, अराध्या केसरवानी, आयुष गुप्ता, अराध्या एवं जेनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आरएमएस हाई स्कूल में वार्षिक साइंस एंड एकेडमिक फेस्ट का आयोजन यह भी...