प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: मुंडेरा स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट में शनिवार को अग्निशमन विभाग ने मॉकड्रिल की। टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और आग बुझाने का प्रदर्शन किया। मॉकड्रिल के दौरान ही दमकल वाहन परिसर के संकरे मार्ग में फंस गया, जिससे निवासियों ने फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि 764 फ्लैटों वाले परिसर में फायर टेंडर के लिए निर्धारित 12 मीटर चौड़े मार्ग के स्थान पर करीब पांच मीटर चौड़ा रास्ता ही है। साथ ही सेटबैक क्षेत्र में निर्माण से दमकल वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें और नोटिस के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने फायर एनओसी रद्द कर मामले की जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की ...