प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: शारदीय नवरात्र में मैहर स्थित मां शारदा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने राहत दी है। मैहर स्टेशन पर 11 से 22 अक्तूबर तक 15 जोड़ी प्रमुख ट्रेनों को पांच-पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इनमें प्रयागराज और छिवकी से होकर गुजरने वाली एलटीटी-गोरखपुर, एलटीटी-छपरा, गंगा कावेरी, श्रमिक, ताप्ती गंगा और पुणे-बनारस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों की वापसी सेवाओं को भी निर्धारित तिथियों पर ठहराव मिलेगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नवरात्र में मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी यह भी पढ़ें- प्रयागराज से पटना के लिए चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल यह भी पढ़ें- भागलपुर: विंध्याचल स्टेशन पर अतिरिक्त दो मिनट रुकेगी पांच ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...