प्रयागराज, नवम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। 19 नवंबर को होने वाली 41वीं अखिल भारतीय प्राइज मनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों के बीच धावकों की राह में दो बड़ी बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग पर सीएमपी चौराहे से पहले सड़क बदहाल है। मैनहोल के आसपास गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां धावकों के लिए खतरा हैं। इसी स्थान पर रोडवेज की अस्थायी पार्किंग में खड़ी बसों के कारण जाम भी लग रहा है।

मैराथन रूट पर गड्ढों की समस्या खेल विभाग ने मैराथन रूट के गड्ढों को पाटने के लिए संबंधित विभागों से आग्रह किया है। विभागों ने भी 19 नवंबर के पहले रूट दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। विभागों को सौंपी गई गड्ढों की सूची में एमजी मार्ग के गड्ढे नहीं हैं। इन गड्ढों और बसों की पार्किंग के बारे में जानकारी मांगी गई तो प्र...