Prayagraj News: मेले के दौरान परीक्षाएं न कराने का सुझाव
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। माघ मेले की तैयारियों के लिए हुई बैठक में प्रशासन के पक्ष को सुनने के बाद डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने सुझाव दिया कि मेला अवधि में प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाएं नहीं कराई जाएं जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के आवागमन पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। मेला यात्रियों की आवाजाही के लिए प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन प्रमुख रहेंगे। इन स्टेशनों पर व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रेलवे स्टेशनों का रेलवे और सिविल प्रशासन संयुक्त सर्वेक्षण कराने पर भी सहमति बनी। यह भी पढ़ें- माघ स्नान के बाद हरिद्वार जाएंगे श्रद्धालु, तैयारी शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.