प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने की। इसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर के अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल, इलाहाबाद डीजे बैंड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में डीजे संचालक शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों में डीजे पर अधिकतम छह स्पीकर बॉक्स और 36 ट्वीटर ही लगाए जाएंगे। वहीं शादी और लगन समारोह में डीजे वाहनों पर अधिकतम चार स्पीकर बॉक्स और 16 ट्वीटर की अनुमति होगी।डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वर्ष 2021 की गाइडला...