Prayagraj News: मेला देखने गया परिवार, घर से 20 लाख के जेवर, 2.75 लाख रुपये चोरी
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: बेखौफ चोरों ने धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर में रविवार रात सूने घर का ताला तोड़कर 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और दो लाख 75 हजार रुपये पार कर दिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पांच युवक नजर आ रहे हैं। साइबर कैफे संचालक गोपाल कुमार ने बताया कि रविवार रात वह परिवार के साथ सुलेमसराय का दधिकांदो मेला देखने गए थे। दो घंटे बाद करीब साढ़े 11 बजे घर लौटे तो ताले टूटे पड़े थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा था और उसमें रखे जेवर और नकदी गायब थी। गोपाल के अनुसार, घटना के एक सीसीटीवी फुटेज में दो युवक घर के भीतर जाते और तीन बाहर निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक, धूमनगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.