Prayagraj News: मेडिकल चौराहे पर कार पर फायरिंग, लाठी-डंडों से हमला
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मेडिकल कॉलेज चौराहे के समीप कार सवार को रोककर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की, लेकिन गोली कार के अगले टायर में लगी। जार्जटाउन पुलिस तहरीर के आधार पर एक नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।प्रतापगढ़ के बाघराय निवासी रंजीत प्रताप सिंह की तहरीर के मुताबिक, वह 26 सितंबर की दोपहर कार से प्रयागराज आए थे। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज चौराहे के समीप बाघराय के ही राकेश पांडेय ने अपने करीब 15 साथियों के साथ पीछाकर उनकी कार पर लाठी-डंडे और लोहे की राड से हमला किया। इसी दौरान गोली चलाई गई, जो कार के अगले टायर में लगी। हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जान बचाने के लिए रंजीत कार छोड़कर भाग निकले। रंजीत ने घटनास्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.