प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: फाफामऊ के मातादीन का पूरा में मेडिकल कॉलेज के क्लर्क विनोद कुमार मिश्रा के मकान का ताला तोड़ चोर गहने समेत करीब छह लाख का माल उठा ले गए। पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह दो दिनों के लिए बाहर गए थे। घर में ताला बंद था। मंगलवार की देर रात चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखे करीब छह लाख के जेवर, 15 हजार रुपये, ड्रोन कैमरा आदि सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह घर आए तो चोरी की जानकारी हुई। इसी तरह मोरहूं की मंजू देवी के निर्माणाधीन मकान से चोर हजारों रुपये कीमत के समान चुरा ले गए। वहीं चोर रंगपुरा स्थित हाईकोर्ट के अधिवक्ता फूलचंद यादव के घर का तार काट कर चोरी कर ले गए। दोनों ने थाने में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...