प्रयागराज, नवम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अभी हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों को दवाओं के नाम हिंदी में लिखने की सलाह दी थी। इस आदेश का पालन तकनीकी शब्दावली व व्यावहारिक तौर पर कितना सफल होगा यह तो भविष्य ही बताएगा लेकिन मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों की हिंदी में लिखी पुस्तक न केवल मरीजों बल्कि मेडिकल छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। मेडिकल कॉलेज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार पांडेय की पुस्तक 'कैंसर पर विजय' अभी हाल में प्रकाशित हुई है। डॉ. विवेक ओपीडी में आने वाले गंभीर मरीजों को परामर्श के साथ जागरूकता के लिए पुस्तक भी नि:शुल्क भेंट करते हैं। उनका मानना है कि कैंसर से पीड़ित मरीजों में कई ऐसी परेशानी और उपचार की जटिलताएं होती है, जो डॉक्टर से स...