Prayagraj News: मेजा रोड स्टेशन पर ट्रेन खुलते ही महिला का पर्स झपटकर भागा बदमाश
प्रयागराज, नवम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मेजा रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान एक बदमाश महिला यात्री का पर्स झपटकर फरार हो गया। घटना पांच नवंबर की रात करीब 2:30 बजे की है। महिला आनंद विहार से भागलपुर जा रही थी। ट्रेन खुलने के दौरान बदमाश खिड़की से हाथ डालकर पर्स ले गया। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दुमका के सरैयाहाट निवासी प्रियंका कुमारी भागलपुर स्पेशल ट्रेन (04062) से यात्रा कर रही थीं। ट्रेन मेजा रोड स्टेशन पर रुकी थी। इसी दौरान कम बाल वाला एक अज्ञात व्यक्ति कोच में आया। सहयात्रियों के मुताबिक, उसने डिब्बे में दो बार चक्कर लगाया। इसके बाद बंद खिड़की को थोड़ा ऊपर उठाया। ट्रेन चलने लगी तो खिड़की के बाहर से हाथ डालकर प्रियंका का पर्स झपट लिया और भाग निकला। पर्स में रेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.