Prayagraj News: मेजा में शराब की दुकान के सेल्समैन के अपहरण की कोशिश
प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मेजा थानाक्षेत्र के लेहड़ी में सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान के सेल्समैन ने दो युवकों पर दुकान में घुसकर बिना पैसे दिए शराब मांगने, गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में सेल्समैन ने मेजा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
घटना का विवरण कठौली गांव निवासी राजेंद्र कुमार मिश्रा लेहड़ी सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। आरोप है कि 12 अगस्त की शाम करीब सात बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे। युवकों ने बिना पैसे दिए शराब मांगनी शुरू कर दी। सेल्समैन के विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और दुकान से घसीटकर बाहर निकाल लिया और उसे गाड़ी में लाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.