Prayagraj News: मूर्ति विसर्जन के दौरान टोंस में डूबे चाचा-भतीजे
प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: कौंधियारा/करछना, हिसं। कौंधियारा थानाक्षेत्र के पाटलेश्वर मंदिर के समीप मंगलवार सुबह टोंस नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई। एक को डूबता देख दूसरा उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों गहरे पानी में समा गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद हुए। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार सुबह एक ही परिवार से दो अर्थियां उठीं तो पूरे गांव में मातम छा गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: टोंस नदी में डूबने से चाचा-भतीजे की मौतमूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा दीवान का पूरा गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल पांडेय पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय और 22 वर्षीय अमित पांडेय पुत्र राजित राम पांडेय मंगलवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों के साथ मूर्ति विसर्जन करने टोंस नदी पहुंचे थे। अमित रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.