प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गा पूजा पंडाल के लिए मूर्तियां तैयार करने वाला कारीगर सोमवार को अचानक काम छोड़कर फरार हो गया। रामबाग सेवा समिति मैदान में दुर्गा मां की मूर्ति का निर्माण कार्य चल रहा था। कारीगर ने मूर्ति का लगभग आधा हिस्सा तैयार कर लिया था, लेकिन अचानक वह कार्य छोड़कर कहीं चला गया। इससे पूजा कमेटी के सदस्यों में हड़कंप मच गया। कमेटी अब नए कारीगर की तलाश में जुट गई है ताकि समय पर मूर्ति तैयार की जा सके।बताया जा रहा है कि रामबाग सेवा समिति मैदान में शहर की कई बड़े दुर्गा पूजा पंडाल की मूर्तियां तैयार की जा रही थीं। यह भी पढ़ें- Katihar News: टोकरी-पत्तों से सजेगा बनिया टोला का दुर्गापूजा पंडाल मूर्ति कारीगर के फरार होने की सूचना पर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची। उसके फरार होने के कारणो...