Prayagraj News: मुख्य चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाकर फूंका पुतला
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: एसआईआर में धांधली का आरोप लगाकर और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर शनिवार को झूंसी के लाल चौक पर प्रदर्शन किया गया। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) और उत्तर प्रदेश किसान सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की आवाज उठाई। सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ की सरकार संवैधानिक मूल्यों के बजाय गैर-बराबरी पर आधारित विचारधारा को बढ़ावा दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मनमाने तरीके से इसे संचालित कर रहा है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.